80 किमी/घंटा की गति पर A-वेटेड समतुल्य सतत ध्वनि दाब स्तर (LpAeq,Tp(80 km/h)) तथा जहाँ लागू हो, 250 किमी/घंटा की गति पर (LpAeq,Tp(250 km/h)) ईएमयू (EMU) को आवंटित पास-बाय शोर के लिए सीमा मान तालिका 3 में दिए गए हैं। ये सीमा मान ट्रैक के केंद्र से 7.5 मीटर की दूरी तथा रेल की ऊपरी सतह से 1.2 मीटर की ऊँचाई पर परिभाषित किए गए हैं।
250 किमी/घंटा या उससे अधिक गति पर मापन के लिए, रेल की ऊपरी सतह से 3.5 मीटर ऊँचाई तथा ट्रैक के केंद्र से 25 मीटर दूरी पर स्थित "अतिरिक्त मापन बिंदु" पर भी मापन किया जाएगा तथा इसका मूल्यांकन तालिका 3 में दिए गए लागू सीमा मानों के अनुसार किया जाएगा।
तालिका 3: पास-बाय शोर के लिए सीमा मान [3]
| रोलिंग स्टॉक उप-प्रणाली की श्रेणी |
LpAeq,Tp(80 km/h) [dB] |
LpAeq,Tp(250 km/h) [dB] |
| EMU |
80 |
95 |
|
EMU के लिए अधिकतम परिचालन गति की निम्नलिखित श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं:
- यदि इकाई की अधिकतम परिचालन गति (Vmax) 250 किमी/घंटा या उससे अधिक है, तो पास-बाय शोर का मापन 80 किमी/घंटा तथा उसकी अधिकतम गति पर किया जाएगा, जिसमें परीक्षण गति की अधिकतम सीमा 320 किमी/घंटा होगी।
- 80 किमी/घंटा पर मापा गया पास-बाय शोर मान LPAeq,Tp(Vtest), तालिका 3 में दिए गए LpAeq,Tp(80 km/h) सीमा मान से अधिक नहीं होना चाहिए।
- अधिकतम गति पर मापा गया पास-बाय शोर मान LPAeq,Tp(Vtest) को समीकरण (3) का उपयोग करके 250 किमी/घंटा की संदर्भ गति LpAeq,Tp(250 km/h) पर सामान्यीकृत (Normalized) किया जाएगा।
- सामान्यीकृत मान तालिका 3 में दिए गए LpAeq,Tp(250 km/h) सीमा मान से अधिक नहीं होना चाहिए।
LPAeq,Tp (250 km/h) = LPAeq,Tp(Vtest) – 50 × log (Vtest / 250 km/h)
........ (3)
Vtest = मापन के दौरान वास्तविक गति
1.4 UIC 660: उच्च गति ट्रेनों की तकनीकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के उपाय [4]
जब कोई उच्च गति ट्रेन गुजरती है, तब समतुल्य शोर स्तर उत्सर्जन (LPAeq,Tp) के संदर्भ में अनुमत अधिकतम मान, ट्रैक के केंद्र से 25 मीटर की दूरी तथा रेल स्तर से 3.5 मीटर की ऊँचाई पर मापे जाते हैं, जो निम्नानुसार हैं:
LPAeq,Tp max = 91 dB(A) at 300 km/h
मापन संबंधित जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाले कई ट्रेनसेटों के नमूने पर किया जाएगा। सीमा मान LAeq,tp max के साथ तुलना करने हेतु प्रयुक्त मान, प्रत्येक ट्रेनसेट के लिए मापे गए LAeq,tp मानों का औसत (Mean) होगा।