मीडिया ब्रीफ़: MAHSR कॉरिडोर पर 100 किलोमीटर पियर कार्य पूरा
प्रकाशन तिथि: 31-10-2022

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ने गुजरात राज्य (352 किमी) में 100 किमी पियर (खंभे) का काम पूरा करके एक मील का पत्थर हासिल किया है।

अन्य विवरण इस प्रकार हैं:

1. गुजरात राज्य में प्रोजेक्ट अपडेट

  • 100 किमी के दायरे में पियर (खंभे) बनाए जा चुके हैं।
  • 193 किमी की लंबाई में पाइल (नींव के खंभे) डाले जा चुके हैं।
  • 9.2 किमी का वायाडक्ट (ऊपरी पुल) पूरा हो चुका है, जिसमें नवसारी के पास 2.5 किमी का लगातार वायाडक्ट और अलग-अलग जगहों पर खड़ा किया गया 6.7 किमी का वायाडक्ट शामिल है।
  • गर्डर कास्टिंग – 22.7 किमी गर्डर ढाले जा चुके हैं और 9.2 किमी गर्डर खड़े किए जा चुके हैं।
  • गुजरात और DNH के 8 जिलों से गुजरने वाले पूरे मार्ग पर निर्माण कार्य पूरी रफ़्तार से शुरू हो चुका है।
  • वापी से साबरमती तक 8 HSR स्टेशनों पर काम निर्माण के अलग-अलग चरणों में चल रहा है।
  • नर्मदा, ताप्ती, माही और साबरमती जैसी महत्वपूर्ण नदियों पर पुलों का काम प्रगति पर है।

2. भूमि अधिग्रहण की स्थिति:

  • कुल मिलाकर: - 97.82%
  • गुजरात: - 98.87%
  • DNH: - 100%
  • महाराष्ट्र: - 95.45%
  • महाराष्ट्र में भूमि पर कब्ज़े की स्थिति 73.83% है।



श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×