मीडिया ब्रीफ़: NHSRCL के प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने 6 जनवरी, 2025 को पालघर ज़िले में निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।
प्रकाशन तिथि: 08-01-2025

उन्होंने वैतरणा नदी पर बन रहे अस्थायी पहुँच पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा की। एक तरफ पश्चिमी रेलवे की लाइनों और दूसरी तरफ दलदली क्षेत्र के बीच स्थित, यह अस्थायी पहुँच पुल एक अत्यंत महत्वपूर्ण ढाँचा है, जिसकी आवश्यकता मुख्य पुल के निर्माण को सुगम बनाने के लिए मानव और मशीनरी की आवाजाही हेतु होती है।

वैतरणा नदी पर बनने वाला यह पुल बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 2.32 किलोमीटर लंबा, सबसे लंबा नदी पुल होगा।

उन्होंने पालघर जिले के जलसर में स्थित MAHSR कॉरिडोर की सबसे लंबी पहाड़ी सुरंग के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण 'न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड' (NATM) का उपयोग करके किया जा रहा है। उन्होंने पालघर जिले में स्थित अन्य पहाड़ी सुरंगों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

श्री गुप्ता ने निर्माणाधीन विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन की भी समीक्षा की; यह एक जटिल संरचना है, जो दोनों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है।




श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×