मीडिया ब्रीफ़: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के स्टेशनों पर अपडेट
प्रकाशन तिथि: 08-10-2024

यात्रियों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के स्टेशनों को सभी आधुनिक और उन्नत सुविधाओं तथा सूचना प्रणालियों से सुसज्जित किया जाएगा। यहाँ टिकटिंग, वेटिंग एरिया, बिज़नेस-क्लास लाउंज, नर्सरी, रेस्ट रूम, सूचना बूथ, रिटेल सेंटर आदि होंगे।

एस्केलेटर का पहला सेट (2 नग) आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगाया जा रहा है, जिसका उपयोग ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स लेवल तक जाने के लिए किया जाएगा।

इस कॉरिडोर के सभी 12 स्टेशनों पर कुल 90 ऊर्जा-कुशल एस्केलेटर लगाए जाएँगे (गुजरात के 8 स्टेशनों पर 48 और महाराष्ट्र के 4 स्टेशनों पर 42)।

एस्केलेटर की सुरक्षा विशेषताएँ:

  • आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए इमरजेंसी स्टॉप बटन
  • उंगलियों को गलती से फँसने से बचाने के लिए हैंडरेल फिंगर गार्ड सुरक्षा उपकरण
  • कपड़ों और एक्सेसरीज़ को एस्केलेटर में फँसने से बचाने के लिए ड्रेस गार्ड (ब्रश जैसा उपकरण)

गुजरात में बुलेट ट्रेन स्टेशनों पर एस्केलेटर का विवरण:

एस्केलेटरों की संख्या
बुलेट ट्रेन स्टेशन संख्या
साबरमती 12 (08 प्लेटफॉर्म से कॉनकोर्स तक और 04 कॉनकोर्स से पहली मंज़िल तक)
अहमदाबाद 8 (प्लेटफॉर्म से कॉनकोर्स तक)
आनंद 6 (02 ज़मीन से कॉनकोर्स तक और 04 कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म लेवल तक)
वडोदरा 4 (02 ज़मीन से कॉनकोर्स तक और 02 कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक)
भरूच 4 (ज़मीन से प्लेटफॉर्म लेवल तक)
सूरत 6 (02 कॉनकोर्स से ज़मीन तक और 04 प्लेटफॉर्म से कॉनकोर्स तक)
*दो एस्केलेटर साइट पर पहुँच चुके हैं
बिलिमोरा 4 (ज़मीन से प्लेटफॉर्म लेवल तक)
वापी 4 (ज़मीन से प्लेटफॉर्म लेवल तक)



श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×