मीडिया ब्रीफ़: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कावेरी नदी पर पुल का निर्माण पूरा
प्रकाशन तिथि: 05-09-2024
गुजरात में 20 नदी पुलों में से यह 11वां नदी पुल है जो पूरा हो चुका है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए, गुजरात के नवसारी ज़िले में कावेरी नदी पर बना नदी पुल 25 अगस्त 2024 को पूरा हो गया है।

पुल की मुख्य विशेषताएं:

  • लंबाई: 120 मीटर
  • इसमें 3 फुल स्पैन गर्डर (हर एक 40 मीटर का) शामिल हैं
  • पियर्स (खंभों) की ऊंचाई – 13 से 21 मीटर
  • 4 मीटर व्यास का एक (01) गोलाकार पियर और 5 मीटर व्यास के तीन (03) गोलाकार पियर
  • यह पुल वापी और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है। इन दोनों स्टेशनों के बीच पूरे हो चुके अन्य नदी पुल कोलाक, पार और औरंगा नदियों पर हैं
  • यह नदी अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है, जो गुजरात राज्य की महाराष्ट्र राज्य के साथ सीमा पर स्थित बांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है
  • कावेरी नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 46 किमी और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन से 4 किमी दूर है

पूरे हो चुके अन्य नदी पुलों में शामिल हैं:

पार (वलसाड ज़िला), पूर्णा (नवसारी ज़िला), मिंढोला (नवसारी ज़िला), अंबिका (नवसारी ज़िला), औरंगा (वलसाड ज़िला), वेनगनिया (नवसारी ज़िला), मोहर (खेड़ा ज़िला), ढाढर (वडोदरा ज़िला), कोलाक नदी (वलसाड ज़िला) और वात्रक नदी (खेड़ा ज़िला)।




श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×