मीडिया ब्रीफ़: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए वात्रक नदी पर नदी पुल का निर्माण कार्य पूरा
प्रकाशन तिथि: 21-08-2024

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए, खेड़ा ज़िले (गुजरात) में वात्रक नदी पर बना पुल 20 अगस्त 2024 को बनकर तैयार हो गया है।

वात्रक नदी पुल की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • लंबाई: 280 मीटर
  • इसमें 7 फुल स्पैन गर्डर (हर एक 40 मीटर का) शामिल हैं
  • पियर्स (खंभों) की ऊंचाई – 9 से 16 मीटर
  • 3.5 मीटर और 4 मीटर व्यास वाले 08 गोलाकार पियर्स
  • यह पुल आनंद और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है। इन दोनों स्टेशनों के बीच बनकर तैयार हुआ दूसरा नदी पुल मोहर नदी पर बना पुल है
  • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए प्लान किए गए 24 नदी पुलों में से यह 10वां नदी पुल है
  • यह नदी राजस्थान के डूंगरपुर की पहाड़ियों से निकलती है और मेघराज तालुका के मोयडी गांव के पास गुजरात में प्रवेश करती है
  • वात्रक नदी आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन से 25 किमी और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन से 30 किमी की दूरी पर स्थित है



श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×