मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए ट्रैक निर्माण कार्यों हेतु भारतीय इंजीनियरों और वर्क लीडर्स की ट्रेनिंग सूरत में शुरू हो गई है। ट्रैक निर्माण पर आधारित यह 20-दिवसीय ट्रेनिंग सत्र स्लैब ट्रैक इंस्टॉलेशन और सीमेंट एस्फाल्ट मोर्टार (CAM) इंस्टॉलेशन पर केंद्रित होगा।
यह ट्रेनिंग जापान के एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा दी जा रही है, जिसे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की फंडिंग एजेंसी ने इस क्षेत्र के जापानी विशेषज्ञों के माध्यम से नामित किया है। इस कोर्स के दौरान लगभग 20 इंजीनियरों, वर्क लीडर्स और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने की योजना है, जिसमें छह जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और तकनीशियनों को गहन ट्रेनिंग देंगे।
साइट प्रबंधकों, ट्रैक स्लैब निर्माण, RC ट्रैक बेड निर्माण, रेफरेंस पिन सर्वेक्षण और डेटा विश्लेषण के लिए ट्रेनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।
This is an external link, Are you sure you want to Continue?