तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) से संबंधित परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति की 207वीं बैठक के मिनट्स के अनुसार, गुजरात राज्य के CRZ क्षेत्रों में आने वाले मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट (मार्ग) को मंज़ूरी दे दी गई है। गुजरात राज्य में इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई लगभग 348 किलोमीटर है और यह गुजरात के अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड ज़िलों से होकर गुज़रेगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL), भारत सरकार और संबंधित राज्य सरकारों की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसका गठन मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए किया गया है।
This is an external link, Are you sure you want to Continue?