मीडिया ब्रीफ: भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन
प्रकाशन तिथि: Mon, 27/07/2026 - 17:32

भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन, भरूच के दहेज बाईपास रोड पर स्थित है। स्टेशन की बाहरी संरचना (फैसाड) और डिज़ाइन पारंपरिक सूती बुनाई (कॉटन वीविंग) कला से प्रेरित है।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ जैसे प्रतीक्षालय, नर्सरी, शौचालय, रिटेल आउटलेट्स आदि उपलब्ध होंगी। विभिन्न स्तरों के बीच सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिनके डिज़ाइन में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है। स्टेशन भवन के समीप कार, दोपहिया वाहन, ऑटो एवं बसों के लिए यात्री पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ तथा पार्किंग की सुविधा के साथ पैदल यात्रियों के लिए प्लाज़ा क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा।

यह स्टेशन सीधे स्टेट हाईवे-06 (भरूच–दहेज हाईवे) से जुड़ा हुआ है। साथ ही, यह मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेसवे से भी सुविधाजनक रूप से जुड़ा है, जो स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन, भरूच रेलवे स्टेशन, बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है।

स्टेशन भवन

  • ग्राउंड लेवल
  • प्लेटफॉर्म लेवल: दो साइड प्लेटफॉर्म

स्टेशन की प्रगति

रेल एवं प्लेटफॉर्म स्लैब कास्टिंग, स्ट्रक्चरल स्टील इरेक्शन तथा रूफ शीटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में वास्तुशिल्पीय फिनिशिंग से संबंधित कार्य, जैसे फैसाड निर्माण, प्लेटफॉर्म फ्लोरिंग तथा अन्य फिनिशिंग कार्य प्रगति पर हैं।

संबंधित तस्वीरें

भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां वास्तुशिल्पीय फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है

श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×