मीडिया ब्रीफ़: बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहले रेल-लेवल स्लैब की कास्टिंग पूरी
प्रकाशन तिथि: 17-06-2025

निर्माणाधीन बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन ने स्टेशन के पहले स्लैब की ढलाई के साथ एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। यह स्लैब लगभग 40 मीटर चौड़ा और 37 मीटर लंबा है, जिसमें 1070 क्यूबिक मीटर से अधिक कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है। इस स्तर पर ऐसे 9 स्लैब होंगे, जो स्टेशन पर ट्रैक बिछाने के काम के लिए आधार बनेंगे। स्टेशन में दो स्तर होंगे, यानी कॉनकोर्स स्तर और रेल स्तर। स्टेशन 425 मीटर लंबा होगा।

बोईसर स्टेशन के लिए लगभग 8000 मीट्रिक टन स्टील और 42,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा, जिसका कॉनकोर्स स्तर पर क्षेत्रफल 6000 वर्ग मीटर होगा। स्टेशन का कुल क्षेत्रफल लगभग 17,000 वर्ग मीटर होगा।

बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के बाहरी हिस्से (façade) का डिज़ाइन इस क्षेत्र में कोंकणी मछुआरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मछली पकड़ने के जालों से प्रेरित है।

एक बार चालू हो जाने पर, यह स्टेशन आगामी वधवान बंदरगाह (23 किमी), बोईसर और तारापुर औद्योगिक क्षेत्र, तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन और कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे चिचानी बीच, नंदगाँव बीच, शिरगाँव बीच, केलवा बीच, दहानू और बोर्डी बीच, हिराडपाड़ा और कलामदेवी झरना आदि तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

स्टेशन की सुविधाएँ: दो मंजिला स्टेशन भवन में लाउंज, प्रतीक्षालय (सशुल्क और नि:शुल्क दोनों क्षेत्र), धूम्रपान कक्ष, प्राथमिक उपचार, शौचालय और पीने के पानी की सुविधाएँ, स्तर बदलने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर, तथा कॉनकोर्स स्तर पर सशुल्क और नि:शुल्क क्षेत्रों में दुकानें होंगी।


संबंधित चित्र



बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहले रेल लेवल स्लैब कास्टिंग का कार्य पूरा किया गया
बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहले रेल लेवल स्लैब कास्टिंग का कार्य पूरा किया गया
बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहले रेल लेवल स्लैब कास्टिंग का कार्य पूरा किया गया

श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×