प्रकाशन तिथि: 03-06-2025
निर्माणाधीन वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन, वापी-सिल्वासा रोड पर डुंगरा गाँव में स्थित है। स्टेशन के बाहरी और भीतरी हिस्सों के डिज़ाइन की अवधारणा 'गति' का प्रतिनिधित्व करती है।
स्टेशन का कुल निर्मित क्षेत्र 28,917 वर्ग मीटर है और स्टेशन की ऊँचाई लगभग 22 मीटर है (ज़मीन से लेकर ट्रस के ऊपरी हिस्से तक)।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बिज़नेस क्लास लाउंज, नर्सरी, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी सुविधाओं की योजना बनाई गई है।
यह स्टेशन रणनीतिक रूप से ऐसे स्थान पर स्थित है जहाँ से शहर के प्रमुख स्थानों तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह वापी रेलवे जंक्शन से लगभग 7 किमी और वापी बस स्टॉप से लगभग 7.5 किमी दूर है। इसके अलावा, यह स्टेशन वापी GIDC (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) से केवल 5 किमी दूर है, जिससे यह औद्योगिक क्षेत्र से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
स्टेशन की प्रगति
रेल और प्लेटफॉर्म स्तर की स्लैब कास्टिंग का काम, तथा स्टेशन के लिए संरचनात्मक स्टील लगाने का काम पूरा हो चुका है। छत की शीट लगाने और बिजली का काम अभी चल रहा है। अहमदाबाद की ओर जाने वाला स्टेशन का अप्रोच वायाडक्ट (पुल) पूरा हो चुका है, जबकि मुंबई की ओर वाला काम अभी प्रगति पर है।
परियोजना की प्रगति
304 किमी वायाडक्ट और 388 किमी पियर (खंभों) का काम पूरा हो चुका है। 14 नदी पुल, 07 स्टील पुल और 05 PSC (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुलों का निर्माण पूरा हो गया है। लगभग 163 ट्रैक किमी तक ट्रैक बेड (रेल पथ की नींव) बनाने का काम पूरा हो चुका है।
संबंधित चित्र