बोइसर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा: बोइसर बुलेट ट्रेन स्टेशन
प्रकाशन तिथि: 02-09-2024

बोईसर, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल सबअर्ब है। बहुत जल्द, इस इंडस्ट्रियल सबअर्ब की कनेक्टिविटी को, अभी बन रहे बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन से एक बड़ा बूस्ट मिलेगा। बुलेट ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही, मुंबई के बीचों-बीच स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से बोईसर तक का कुल यात्रा समय घटकर 36 मिनट हो जाएगा।

बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के बाहरी हिस्से (façade) का डिज़ाइन, इस क्षेत्र के कोंकणी मछुआरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मछली पकड़ने के जालों से प्रेरित है।

लोकेशन:

  • यह स्टेशन, बोईसर-चिल्लर स्टेट हाईवे (नंबर 32) पर, ग्राम-पंचायत मान (जो बेतेगांव और मान गांवों में स्थित है) के पास स्थित है।
  • NH 48 (दिल्ली – चेन्नई) यहाँ से 13.6 km दूर है।
  • बोईसर वेस्टर्न रेलवे स्टेशन और बोईसर बस स्टेशन, बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन से 6 km दूर हैं।

स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाएँ:

  • दो मंज़िला स्टेशन बिल्डिंग।
  • लाउंज और वेटिंग रूम (पेड और अनपेड, दोनों तरह के एरिया में)।
  • स्मोकिंग रूम, फर्स्ट एड, टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधाएँ।
  • एक लेवल से दूसरे लेवल पर जाने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर।
  • कॉनकोर्स लेवल पर, पेड और अनपेड एरिया में दुकानें।

स्टेशन के बाहर उपलब्ध सुविधाएँ:

  • निजी कारों, टैक्सियों, दोपहिया वाहनों और बसों के लिए पार्किंग की सुविधा।
  • ऑटो स्टैंड।
  • स्टेशन प्लाज़ा।
  • हरियाली वाला क्षेत्र / पार्क।

स्टेशन के आस-पास के इंडस्ट्रियल और टूरिस्ट स्थल:

  • बोईसर और तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया।
  • तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन और BARC।
  • वधवान पोर्ट।
  • पर्यटन स्थल – चिचानी बीच, नंदगाँव बीच, शिरगाँव बीच, केलवा बीच, दहानू और बोर्डी बीच, हिराडपाड़ा और कलामदेवी वॉटरफॉल, महालक्ष्मी मंदिर।



श्रीमती सुषमा गौड
महाप्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: gm.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्री निशांक भानु
वरिष्ठ प्रबंधक,
विपणन और संचार
ईमेल: mgr.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
श्रीमती पूजा सिंह
सहायक प्रबंधक,
जन संपर्क
ईमेल: am1.pr@nhsrcl.in
फोन: 011-26700000/01
×